इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद नाबालिग लापता, अपहरण का मामला दर्ज

कटकमसांडी थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी है.

प्रतिनिधि कटकमसांडी कटकमसांडी थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी है. घटना को लेकर लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर अपहरण और बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.बताया जाता है कि नाबालिग लड़की की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से बिहार के बेतिया निवासी अभिषेक कुमार से हुई थी. आरोप है कि इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और इसके बाद लड़की अचानक घर से लापता हो गयी. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. लड़की के पिता ने आवेदन में आरोप लगाया है कि अभिषेक कुमार ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया है. आवेदन के आधार पर कटकमसांडी थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी है.इस बाबत कटकमसांडी थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने कहा कि जल्द ही युवती का पता लगाकर उसे सुरक्षित बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >