बंद पड़े अवैध पत्थर खदान में डूबने से किशोर की मौत

पंचरुखी गांव से सटे महाबर पहाड़ के समीप अवैध पत्थर खदान में नहाने के दौरान पानी में डूबे सौरभ कुमार का शव 24 घंटे बाद निकाला गया.

, 24 घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने शव बाहर निकाला बरकट्ठा. पंचरुखी गांव से सटे महाबर पहाड़ के समीप अवैध पत्थर खदान में नहाने के दौरान पानी में डूबे सौरभ कुमार का शव 24 घंटे बाद निकाला गया. जानकारी हो कि गुरुवार की दोपहर तीन बजे के करीब ग्राम धरहरा बदाही निवासी सौरभ कुमार (पिता संतोष कुमार) की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी थी. ग्रामीणों के मुताबिक मृतक अपने अन्य दोस्तों के साथ बंद पड़े पत्थर खदान में नहाने गया था. खबर फैलते ही स्थानीय लोगों एवं पुलिस के द्वारा बुलाये गये चौपारण चय के गोताखोरों के द्वारा शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा था. मौके पर बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, बरकट्ठा बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, सीओ नवीन भूषण कुल्लू, थाना प्रभारी पंकज सिंदुरीया, एसआई देवदत्त कुमार, मुखिया अब्बास अंसारी, जेएलकेएम केंद्रीय महासचिव महेन्द्र प्रसाद घटना स्थल पर पहुंचे. जिसके बाद रांची से बुलायी गयी एनडीआरएफ टीम ने लगभग दो घंटे मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला. मौके पर ग्रामीणों एवं मृतक के परिजनों ने शव को घेर कर बैठ गये. उनकी मांग है कि अवैध पत्थर खदान के संचालक की गिरफ्तारी और मुआवजा दिया जाये. समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण शव के साथ घटना स्थल पर डटे हुए हैं. विधायक अमित यादव ने मृतक के परिजनों को बीस लाख मुआवजा देने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि अवैध पत्थर खदान को मनोज मेहता और राजू मेहता इचाक निवासी के द्वारा चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >