बरकट्ठा. चुगलामो गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उमंग दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ वसीम अंसारी, आरकेएसके बीटीटी बसंती देवी, एएनएम सुमन सिन्हा, बीटीटी प्रकाश पंडित ने किशोर किशोरियों को जानकारी दी. स्वास्थ्य कर्मियों ने किशोरावस्था में बढ़ाना और शरीर में बदलाव एवं पोषण से संबंधित जानकारी दी. किशोरावस्था में क्या-क्या बदलाव होते हैं, क्या सामान्य और किस अवस्था में हमें डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए इसके बारे में बताया. खास करके लड़कियों में जो चेंज होते हैं उनके बारे में जानकारी दी गयी. युवा अवस्था में बहुत सारे बदलाव होते हैं उनमें घबराने की जरूरत नहीं संयम से काम लेना है. अपने से बड़ों को इसके बारे में बताना है उनसे और डॉक्टर से सलाह लेना है. इस अवस्था में किशोरियों को ज्यादा तनाव या ज्यादा ना घबराने की सलाह दी गयी. मौके पर सभी लड़कियों को सेनेटरी पैड दिया गया. कार्यक्रम में सहिया दीदी बबीता देवी, उमा देवी, तिलेश्वरी देवी, वासनी देवी, मुन्नी देवी, पुष्पा देवी, सरिता देवी, संगीता देवी, कुमारी रीता पांडेय, कविता देवी एवं सभी साथिया एवं किशोर, किशोरी उपस्थित थीं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.