सड़क दुर्घटना रोकने को लेकर रोड सेफ्टी की बैठक

हजारीबाग : जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम लेकर रोड सेफ्टी की बैठक प्रभारी डीटीओ की अध्यक्षता में हुई. इसमें एनएचआइ, पीडब्ल्यूडी, मोटरयान निरीक्षक के अलावा रोड सेफ्टी के अधिकारी व कर्मी शामिल थे. प्रभारी डीटीओ डेविड बलिहार ने बताया कि एनएचआइ अधिकारियों को कई निर्देश दिये गये है. दुर्घटना की रोकथाम […]

हजारीबाग : जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम लेकर रोड सेफ्टी की बैठक प्रभारी डीटीओ की अध्यक्षता में हुई. इसमें एनएचआइ, पीडब्ल्यूडी, मोटरयान निरीक्षक के अलावा रोड सेफ्टी के अधिकारी व कर्मी शामिल थे. प्रभारी डीटीओ डेविड बलिहार ने बताया कि एनएचआइ अधिकारियों को कई निर्देश दिये गये है.

दुर्घटना की रोकथाम लेकर निर्धारित मापदंड पर कार्य करने को कहा गया है. चिह्नित दुर्घटना स्थलों के पास साइन बोर्ड लगाने को कहा गया है. निर्णय अनुसार पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क चौड़ीकरण कार्य किया जायेगा. लोगों को निर्धारित गति सीमा में चलने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. रोड सेफ्टी से जुड़ी चीजों को आमलोगों तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया है.

मालूम हो कि हजारीबाग जिले में एक माह के भीतर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं 35 से अधिक लोगों की जान चली गयी है. सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं चौपारण के दनुआ घाटी में घटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >