वेतन की मांग पर अड़े कर्मी, चार घंटा काम ठप

सदर अस्पताल में हंगामा हजारीबाग : सदर अस्पताल के कर्मियोंको तीन माह से वेतन नहीं मिला है. वेतन की मांग को लेकर मंगलवार को कर्मियों ने चार घंटे तक काम नहीं किया. इससे अस्पताल के मरीजों को परेशानी हुई. अस्पताल कर्मियों के काम नहीं करने पर हंगामा भी हुआ. बाद में कर्मियों और सीएस डॉ […]

सदर अस्पताल में हंगामा

हजारीबाग : सदर अस्पताल के कर्मियोंको तीन माह से वेतन नहीं मिला है. वेतन की मांग को लेकर मंगलवार को कर्मियों ने चार घंटे तक काम नहीं किया. इससे अस्पताल के मरीजों को परेशानी हुई. अस्पताल कर्मियों के काम नहीं करने पर हंगामा भी हुआ. बाद में कर्मियों और सीएस डॉ ललिता वर्मा में वार्ता हुई. बकाया वेतन की भुगतान की सहमति होने पर कर्मी काम पर लौटे.
बता दें कि अप्रैल माह में स्वास्थ्य विभाग ने वेतन व अन्य मद की राशि का आवंटन किया है. कर्मियों ने कहा कि आवंटन की राशि मुहैया कराने के बाद भी वेतन नहीं दिया गया. इस कारण कर्मियों को परेशानी हो रही है. अस्पताल प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद सभी कर्मी काम पर लौटे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >