हजारीबाग : तिलक समारोह से लौटते समय वाहन दुर्घटना में एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल

बरकट्ठा (हजारीबाग) : गोरहर थाना क्षेत्र में तिलक सामारोह से लौट रहीगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना बुधवार की रात्री बरकट्ठा-इचाक मार्ग के बीच ग्राम ललकीमाटी के समीप हुई. हादसें मेंगाड़ी पर सवार हरीलाल बास्के 37 वर्ष पिता बबुन बास्के, उनके पुत्र राजेश बास्के 17 वर्ष, […]

बरकट्ठा (हजारीबाग) : गोरहर थाना क्षेत्र में तिलक सामारोह से लौट रहीगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना बुधवार की रात्री बरकट्ठा-इचाक मार्ग के बीच ग्राम ललकीमाटी के समीप हुई. हादसें मेंगाड़ी पर सवार हरीलाल बास्के 37 वर्ष पिता बबुन बास्के, उनके पुत्र राजेश बास्के 17 वर्ष, नरेश बास्के 16 वर्ष पिता वंशी बास्के, संतोष बास्के 15 वर्ष पिता रामलाल बास्के, रीतलाल बेसरा 17 वर्ष पिता चंदन बेसरा, शिवराम बास्के 60 वर्ष पिता कैला बास्के, उनके पुत्र गुलाब बास्के 20 वर्ष, मोतीलाल बास्के 32 वर्ष पिता स्व कैला बास्के, महादेव हांसदा 35 वर्ष पिता स्व झोडे हांसदा, रामजी हांसदा 48 वर्ष पिता स्व मंगर मांझी, राजकुमार बास्के 16 वर्ष पिता बालेश्वर बास्के तथा बाबूराम बास्के 60 वर्ष पिता नइता बास्के सभी ग्राम बाजुकोला गोरहर बरकट्ठा निवासी घायल हो गए.

घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया. जबकी चिकित्सकों ने नरेश, राजेश, संतोष, रीतलाल, गुलाब, महादेव हांसदा को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया. सभी लोग झुमरा गांव से तिलक सामारोह संपन्न कराकर बाजुकोला अपने घर वापस लौट रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >