धनबाद – गया रेलखंड पर रेल से कटकर चलकुशा के शख्स की मौत

हजारीबाग : चलकुशा थाना क्षेत्र के ग्राम बरियौन चौबे के बीच एक व्यक्ति की मौत रेलवे ट्रेक मे रेल से कटकर हो गयी. घटना धनबाद – गया रेलखंड के अप – लाईन के खम्भा नम्बर 357/13 के पास ग्राम सुदन निवासी बाबूलाल मोदी(70 वर्ष) पिता – स्व दर्शन मोदी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा […]

हजारीबाग : चलकुशा थाना क्षेत्र के ग्राम बरियौन चौबे के बीच एक व्यक्ति की मौत रेलवे ट्रेक मे रेल से कटकर हो गयी. घटना धनबाद – गया रेलखंड के अप – लाईन के खम्भा नम्बर 357/13 के पास ग्राम सुदन निवासी बाबूलाल मोदी(70 वर्ष) पिता – स्व दर्शन मोदी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है.

मामले की सूचना मिलते ही चलकुशा थाना प्रभारी महेंद्र राम ने घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे ले लिया. मृतक के शव की तलाशी लेने पर उसके जेब से एसबीआई बैंक का अकाउंट मिला. मृतक के घर पर सूचना दी गयी. मृतक के पुत्र विजय मोदी ने घटना स्थल आ कर शव की शिनाख्त किया. उसने बताया कि उनके पिता मानसिक रूप विक्षिप्त थे. कल सुबह साढ़े आठ बजे अपने घर से आसनसोल जाने के लिए कह कर निकले थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >