गुमला में सुराल जा रहे युवक को अज्ञात ट्रक ने रौंदा, मौत

गुमला के उर्मी बाईपास के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई. युवक अपनी ससुराल जा रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत उर्मी बाईपास चौक के समीप गत मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की जान चली गयी. मृतक की पहचान वृंदा पंचायत निवासी सूरज उरांव के रूप में की गयी है.

पत्नी और बच्चे से मिलने जा रहा था

सूरज उरांव अपनी पत्नी और बच्चे से मिलने के लिए सिसई थाना क्षेत्र के पंडरानी गांव स्थित ससुराल जा रहा था. इस दौरान बाइपास चौक के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया.

सूचना मिलते ही मुखिया पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही वृंदा पंचायत की मुखिया सत्यवती देवी ने मौके पर पहुंचकर उर्मी चेकपोस्ट प्रभारी अंपा हेंब्रम को अवगत कराया. पुलिस टीम ने तत्काल गंभीर रूप से घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सदर पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >