तेज रफ्तार बाइक से गिरकर युवक की मौत, एक घायल

थाना क्षेत्र के ससिया गांव के समीप बाइक से गिरकर कोलेबिरा थाना के लसिया कोंबेकेरा पतराटोली गांव निवासी मनीष डुंगडुंग (19) की मौत हो गयी

बसिया. थाना क्षेत्र के ससिया गांव के समीप बाइक से गिरकर कोलेबिरा थाना के लसिया कोंबेकेरा पतराटोली गांव निवासी मनीष डुंगडुंग (19) की मौत हो गयी. वहीं घटना में बाइक चालक फिलमोन टेटे (19) गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के अनुसार दोनों युवक डोमिनार बाइक में तेज रफ्तार से ससिया गांव जा रहे थे. इसी दौरान ससिया गांव के पुलिया के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और दोनों युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गये. इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचाया गया. जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मनीष को मृत घोषित कर दिया. फिलमोन का इलाज जारी है. घटना के बाद मृतक मनीष के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पानी में डूबने से वृद्ध की मौत गुमला. सदर थाना क्षेत्र के उर्मी निवासी 50 वर्षीय लारू खड़िया की मौत उर्मी बगीचा स्थित तालाब में डूबने से हो गयी. तालाब में लारू के डूबने के बाद मौजूद लोगों द्वारा देखकर उसे बाहर निकाला गया और निजी वाहन से सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टर पीसीके भगत द्वारा जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया. जानकारी देते हुए मृतक का बेटा अवेतुस खड़िया ने बताया कि रविवार दोपहर नहाने के लिए तालाब गया हुआ था. जहां तालाब की गहराई में डूबने से उसकी मृत्यु हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >