बरसात में कहां से आया सफेद हनुमान? डुमरी में अनोखा नजारा देखने जुटी भीड़

झारखंड के डुमरी में एक घर की छत पर अचानक सफेद रंग का हनुमान दिखाई दिया, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.

डुमरी. प्रखंड मुख्यालय स्थित सीपी चौक-भीखमपुर मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह उस समय लोगों की नजरें ठिठक गयी, जब एक घर की छत पर अचानक सफेद रंग का हनुमान बैठा दिखायी दिया. सुबह करीब नौ बजे सड़क से गुजर रहे लोग और स्कूली बच्चों की नजर जैसे ही छत पर पड़ी.

लोग वहीं रुककर उसे देखने लगे. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी और हर किसी के बीच यही चर्चा होने लगी कि आखिर बरसात के मौसम में यह सफेद हनुमान कहां से आ गया? छत पर बैठा सफेद हनुमान काफी देर तक लोगों के कौतूहल का केंद्र बना रहा. राहगीर एकदूसरे को रोककर उसे दिखाते और तरह-तरह के कयास लगाते नजर आये. लोग इसे हनुमान बता रहे थे.

इस अनोखे नजारे को देखने के लिए लोग सड़क पर खड़े होकर काफी देर तक टकटकी लगाये रहे. इसी बीच अचानक हनुमान छत से नीचे उतरा और तेजी से नवाडीह चर्च की ओर भाग गया. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा.

ये भी पढ़ें: झारखंड के आयुष्मान कार्ड लाभुकों का बनेगा डिजिटल हेल्थ आईडी, 31 अगस्त तक पूरा होगा एकीकरण

ये भी पढ़ें: गुमला के पहलवानों का बड़ा मौका, हरिद्वार में गोल्ड जीतने पर इस्तांबुल में लहराएंगे तिरंगा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >