कामडारा. कामडारा के बड़ा तालाब में सिमडेगा जिला भू अर्जन पदाधिकारी रवि किशोर राम की ओर से युवकों के बीच तैराकी प्रतियोगिता आयोजन किया. प्रतियोगिता को लेकर तालाबों को गुब्बारों से सजाया गया तथा आम नागरिकों के लिए जलपान की व्यवस्था की गयी थी.
प्रतियोगिता में प्रथम कामडारा के उत्सव कुमार राम, द्वितीय मनीष ओहदार व तृतीय स्थान पर सूरज साहू रहे. तीन विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
इस दौरान प्रतियोगिता को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीण काफी भीड़ रही.
