गुमला.उत्कल ब्राह्मण युवा मंच गुमला की बैठक रविवार को उत्कल पॉइंट पालकोट रोड गुमला में आयोजित हुई. इसमें वरिष्ठ सदस्यों और युवाओं ने भाग लिया. बैठक में समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विकास के लिए वार्षिक कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि समाज की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर एक विस्तृत पुस्तक तैयार की जाएगी, जिससे आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास और परंपराओं की जानकारी मिल सके. बैठक में हर तीन वर्ष में सामूहिक यज्ञ, प्रतिवर्ष हरिकीर्तन, सम्मान समारोह, वनभोज, वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा वैदिक संस्कारों के सामूहिक आयोजन का प्रस्ताव रखा गया. बच्चों और युवाओं में संस्कृत व उड़िया भाषा के विकास हेतु विशेष प्रयास करने तथा प्रतिवर्ष उड़िया भाषा में पुस्तक या स्मारिका प्रकाशित करने का भी निर्णय लिया गया. इसके अतिरिक्त बुजुर्गों के लिए देवस्थान दर्शन सहयोग योजना, रक्तदान, गांवों के विकास और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई. कुलदेवी एवं ग्रामदेवी की पूजा-अर्चना को विशेष महत्व देने और असहाय परिवारों को विपरीत परिस्थितियों में सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया गया. बैठक में सतीश कुमार मिश्रा, रंजन नंदा, गौरी शंकर सारंगी, सुब्रत कुमार मिश्रा, योगेश कुमार दास, कृष्ण कुमार मिश्रा, संजय कुमार मिश्रा, देवाशीष कुमार होता, अमित कुमार मिश्रा, विनीत कुमार नंद, बसंत कुमार दास, मानिक नंदा, सुधीर नंद, सुमित कुमार नंद, मनोज सतपति, अनूप नंद, आशीष कुमार मिश्रा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे.
त्कल ब्राह्मण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर तैयार की जायेगी पुस्तक
त्कल ब्राह्मण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर तैयार की जायेगी पुस्तक
