घाघरा में दो बाइक की टक्कर में दो की मौत

थाना क्षेत्र के नगड़ी ढलान के समीप हुआ सड़क हादसा

घाघरा(गुमला).

घाघरा थाना क्षेत्र के नगड़ी ढलान के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में अरंगलोया गुरदरी निवासी छोटेसाव उरांव (20) व सोमा उरांव (60) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को दो बाइक की सीधी टक्कर में दोनों घायल हो गये थे. घायल अवस्था में दोनों को गुमला सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के क्रम में देर रात दोनों की मौत हो गयी. पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >