जमीन विवाद में दो भाइयों की पिटाई, खून से लथपथ घायल को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

गुमला के वृंदा बरटोली में जमीन विवाद के चलते दो भाइयों की ईंट से पीटकर हत्या की कोशिश की. पुलिस ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जांच जारी है.

गुमलाः थाना क्षेत्र के वृंदा बरटोली में शनिवार की शाम जमीन-जगह के विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है जहां दो भाई की पिटाई की गई है. घटना के दौरान खून से लथपथ और घायल एक भाई ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. मौके से भागते हुए वह वृंदा नायकटोली स्थित अपने घर के आंगन में लेट गया.

गंभीर हालत में नहीं बता पा रहा था घटना

युवक को खून से लथपथ देखकर घरवालों ने उससे घटना के संबंध में पूछताछ की, लेकिन उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि वह ठीक से कुछ बता नहीं पा रहा था. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मुखिया सत्यवती देवी को दी. सूचना मिलते ही मुखिया मौके पर पहुंचीं और घायल युवक का हालचाल जाना. इसके बाद गुमला थाना को घटना की जानकारी दी गई.

ये भी पढ़ें- झारखंड ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि और जुझारू नेता को खो दिया: विधायक भूषण बाड़ा

पुलिस ने दूसरे घायल भाई को भी खोज निकाला

सूचना मिलने पर उर्मी पुलिस पिकेट प्रभारी अम्पा हेंब्रम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पूछताछ के दौरान घायल युवक ने बताया कि उसके भाई और उसे दौड़ा-दौड़ाकर ईंट समेत अन्य सामान से पीटा गया है. उसने पुलिस से अपने भाई को बचाने की गुहार लगाई. इसके बाद पुलिस की की टीम बरटोली स्थित घटनास्थल पर पहुंची और काफी खोजबीन के बाद दूसरे भाई को भी घायल अवस्था में बरामद कर लिया.

दोनों घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया

मुखिया सत्यवती देवी की मौजूदगी में उर्मी पिकेट प्रभारी अम्पा हेंब्रम ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा. घटना शनिवार की शनिवार शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मारपीट का वास्तविक कारण क्या था और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसका स्पष्ट कारण पुलिस के अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

ये भी पढ़ें- नहीं रहे झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री Sudivya Kumar Sonu, देर रात हार्ट अटैक से हुआ निधन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >