रायडीह के शिक्षक संतोष कुमार सम्मानित, नवाचार से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में योगदान

गुमला के शिक्षक संतोष कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। जानिए पूरी खबर।

शिक्षक दिवस पर जिला प्रशिक्षण संस्थान में हुआ सम्मान, उत्कृष्ट शैक्षिक कार्यों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान के लिए मिला सम्मान

रायडीह, गुमला : शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, उत्कृष्ट शैक्षिक कार्यों और नवाचार के माध्यम से विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुआटोली के शिक्षक संतोष कुमार को सम्मानित किया गया.

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला प्रशिक्षण संस्थान, गुमला में आयोजित सम्मान समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने शिक्षक संतोष कुमार को सम्मानित किया.

संतोष कुमार के सम्मानित होने की खबर से शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है. विद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >