अकेली और लाचार बुजुर्ग महिला तक पहुंची मदद, राशन कीट मिलते ही चेहरे पर आयी खुशी

बसिया प्रखंड के मोरेंग गांव में समाजसेवी अनमोल टोप्पो ने एक लाचार वृद्ध महिला मनबुदनी देवी को राशन किट देकर उनकी मदद की। जानिए पूरी खबर.

बसिया. प्रखंड के मोरेंग गांव निवासी मनबुदनी देवी को प्रखंड के समाजसेवी अनमोल टोप्पो द्वारा राशन कीट दिया गया. मनबुदनी देवी वृद्ध महिला हैं और अपने घर में अकेली रहती हैं. उनका कोई सहारा नहीं है. वह काफी लाचार हैं. उनकी स्थिति को देखते हुए समाजसेवी अनमोल टोप्पो ने उन्हें सहायता प्रदान की. राशन कीट मिलने के बाद मनबुदनी देवी काफी खुश नजर आयीं.

अकेले रहती हैं मनबुदनी देवी

मनबुदनी देवी मोरेंग गांव में अपने घर में अकेली रहती हैं. उनके लिए रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल है. उनकी स्थिति की जानकारी मिलने पर समाजसेवी अनमोल टोप्पो ने मदद के लिए पहल की और उन्हें राशन कीट उपलब्ध कराया.

राशन पाकर चेहरे पर आयी खुशी

राशन कीट मिलने के बाद मनबुदनी देवी ने खुशी जाहिर की. समाजसेवी की इस पहल से उन्हें काफी राहत मिली. मौके पर राजकुमार सिंह, कबि किशन, महजर महतो, प्रशांत राम, शिलानंद बाड़ा सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >