Rain Alert: गुमला वालों सावधान! अगले 3 घंटे में गरज और आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

Rain Alert: गुमला वालों सावधान हो जाइए. कुछ ही घंटों में आपके जिले में मौसम बदलने वाला है. गरज के साथ आंधी-तूफान चलेगी. वज्रपात होंगे. बारिश भी होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी जारी कर दी है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले एक से 3 घंटे में गुमला जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है.

Rain Alert: गुमला वालों सावधान हो जाइए. आपके जिले में मौसम बदलने वाला है. अगले एक से तीन घंटे के भीतर आफत की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने थोड़ी देर पहले एक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसमें चेतावनी दी गयी है कि अगले एक से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की गरज के साथ वज्रपात और वर्षा होने की संभावना है. इतना ही नहीं, इस दौरान जिले में कहीं-कहीं आंधी भी चलेगी. हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है.

मौसम विभाग से जारी तात्कालिक चेतावनी.

मौसम विभाग ने खराब मौसम के लिए जारी किये दिशा-निर्देश

मौसम वैज्ञानिकों ने खराब मौसम के मद्देनजर कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं. कहा है कि इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि सतर्क और सावधान रहें. अगर घर से बाहर हैं और मौसम खराब हो गया है, तो किसी सुरक्षित स्थान पर चले जायें. बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे न जायें. बिजली के खंभों से भी दूर ही रहे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

किसानों के लिए विशेष सलाह- खराब मौसम में खेतों पर न जायें

मौसम वैज्ञानिक ने किसानों के लिए विशेष सलाह जारी की है. कहा है कि खराब मौसम की स्थिति में अपने खेतों में न जायें. खेत पर चले गये हैं, मौसम खराब होते ही तुरंत अपने घर लौटें. पेड़ के नीचे न रहें. अगर खेत जाना जरूरी है, तो मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: आज 29 अप्रैल को झारखंड के किन शहरों में मिल रहा है सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर

अवैध घुसपैठ का बेस कैंप बनता झारखंड, मुंबई में गिरफ्तार 13 बांग्लादेशी घुसपैठियों का क्या है साहिबगंज कनेक्शन?

गुमला में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 युवकों की मौत, सदर अस्पताल में दहाड़ें मारकर रोये परिजन

Jharkhand Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ से धड़ाम हुआ झारखंड का तापमान, 2 दिन तक आंधी के साथ वज्रपात का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >