महिलाएं घर से निकलकर परिवार और समाज के विकास में योगदान दें : संयुक्ता देवी

सुड़ी समाज बसिया का सामाजिक होली मिलन समारोह प्रखंड के लोंगा गांव में हुआ.

सुड़ी समाज बसिया का सामाजिक होली मिलन समारोह

बसिया. सुड़ी समाज बसिया का सामाजिक होली मिलन समारोह प्रखंड के लोंगा गांव में हुआ. कार्यक्रम में लोगों ने एकदूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी. मौके पर झारखंड प्रदेश सुड़ी समाज मुख्य संरक्षक अशोक प्रसाद साहू, उपमहासचिव प्रदीप कुमार प्रसाद, महासचिव योगेंद्र प्रसाद, जिप उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी आदि ने समाज के लोगों से सामाजिक एकता, अखंडता व उत्थान पर बल देते हुए समाज के लोगों को मजबूत समाज के निर्माण में हमेशा आगे रहने की अपील की. जिप उपाध्यक्ष सयुंक्ता देवी ने समाज के महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने कि अपील करते हुए कहा कि आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं. हम महिलाएं देवी दुर्गा, मां काली और माता सरस्वती भी हैं. हमें घर की दहलीज तक ही सीमित नहीं रहना हैं, बल्कि आगे आकर अपना अपने परिवार एवं समाज को आगे बढ़ाना हैं. मौके पर दिलीप नाथ साहू, प्रमोद साहू, रामेश्वर लाल, बदरी गुलशन साहू, शिव प्रसाद साहू, रविंद्र नाथ साहू, सूरज कुमार साहू, संदीप साहू, शिव कुमार लाल, जगलाल साहू, प्रदीप कुमार साहू, मनोज कुमार साहू, मनीष कुमार साहू, सुधीर प्रसाद, खुशबु साहू, हीना देवी, पुनीत लाल, भुनेश्वर प्रसाद साहू, जगदंबा साहू, कृष्णा कुशवाहा, बबलू साहू, संदीप साहू, सतीश साहू सहित सुड़ी समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >