कलश यात्रा सह नौ दिवसीय यज्ञ 10 से, तैयारियां शुरू

सदर प्रखंड अंतर्गत गिंडरा गांव में आगामी 10 मार्च से 18 मार्च तक भव्य पूजन सह महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है

गुमला. सदर प्रखंड अंतर्गत गिंडरा गांव में आगामी 10 मार्च से 18 मार्च तक भव्य पूजन सह महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. इस महा अनुष्ठान का शुभारंभ 10 मार्च को भव्य कलशयात्रा के साथ किया जायेगा. कलशयात्रा में लगभग 1100 की संख्या में माताएं, बहनें व श्रद्धालु भाग लेंगे. जोलो कोयल नदी से कलश में जल भरकर गांव में भ्रमण करते हुए पुन: यज्ञ मंडप पहुंचकर संपन्न होगी. जहां विधिविधान से पूजा के बाद भंडारा का आयोजन किया जायेगा. इसी के साथ नौ दिवसीय अखंड हरिकीर्तन भी शुरू होगा. इसके पश्चात 11 मार्च को पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश सहित 18 मार्च तक नियमित पूजन किया जायेगा. यज्ञ आयोजन समिति के मुख्य आयोजक नीतिश पाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गयी है. पहले दिन बनारस के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा संध्या बेला में गंगा आरती की जायेगी. उन्होंने बताया कि महा अनुष्ठान को 21 ब्राह्मणों की टोली द्वारा संपन्न कराया जायेगा. यज्ञकर्ता कल्याण बाबा ने बताया कि विश्व शांति तथा मानव कल्याण हेतु नौ दिवसीय अखंड कीर्तन किया जायेगा. इस आयोजन को पूर्ण कराने में जीतेश्वर सिंह, संजय गोप, संतोष देवघरिया, उदय कुमार साहू, मिठू गोप, भीम देवघरिया सहित सभी ग्रामवासी महती भूमिका निभा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >