पुलिस ने अवैध महुआ जावा जब्त कर नष्ट किया

थाना क्षेत्र के श्रीनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस ने रविवार को अवैध महुआ जावा के खिलाफ व्यापक छापामारी अभियान चलाया.

जारी. थाना क्षेत्र के श्रीनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस ने रविवार को अवैध महुआ जावा के खिलाफ व्यापक छापामारी अभियान चलाया. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी इस कार्रवाई में एक घर से भारी मात्रा में अवैध महुआ जावा बरामद किया गया. जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी शनि कुमार ने किया. उनके साथ एएसआई रमेश महतो सहित थाना के कई जवान थे. अचानक हुई इस सख्त कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में अफरा-तफरी मच गया. थाना प्रभारी शनि कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति द्वारा महुआ जावा का निर्माण, भंडारण या बिक्री करने की सूचना मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इमली पेड़ से गिरकर 10 वर्षीय बच्चा घायल घाघरा. थाना क्षेत्र के कुगांव में रविवार की दोपहर में इमली के पेड़ से गिरकर शुभम उरांव (10) गंभीर रूप से घायल हो गया. शुभम खाना खाने के बाद घर से निकला और कुछ दूरी पर स्थित इमली पेड़ पर चढ़कर इमली तोड़ने लगा. पेड़ में वह अनियंत्रित हो गया और सीधे जमीन पर गिर पड़ा. घटना के बाद परिजनों ने शुभम को इलाज के लिए घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >