वार्षिक फाल्गुन मेला में रही भीड़, लोगों ने की होली की खरीदारी

भरनो प्रखंड मुख्यालय परिसर में रविवार को एक दिवसीय वार्षिक फाल्गुन मेला का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, भरनो भरनो प्रखंड मुख्यालय परिसर में रविवार को एक दिवसीय वार्षिक फाल्गुन मेला का आयोजन किया गया. मेला का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव एवं विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी कंचन प्रजापति, मुखिया मंजू देवी, एमओ अंशुल टोप्पो, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिशंकर शाही, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम, श्रीकांत केशरी, मुकेश सिंह, सुदामा केशरी व शिव केशरी ने संयुक्त रूप से किया. मेला में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ रही. मेला में खेल तमासा, झूला, ड्रैगन नाव झूला, ब्रेक डांस सहित मनोरंजन के लिए कई चीजे लगायी गयी. जिसका लोगों को भरपुर लुत्फ उठाया. मिठाई, खिलौने, घर व खेत में उपयोगी सामग्रियों की दुकानों पर लोगों को काफी भीड़ रही. होली से पहले लगने वाला यह मेला होली परंपरा से जुड़ा हुआ है. हर साल होली से पहले यह मेला लगाया जाता है. जहां प्रखंड भर से लोग शामिल होते हैं और त्योहार की खरीदारी करते हैं. मेला में सुरक्षा व विधि-व्यवस्था को लेकर प्रखंड पुलिस सक्रिय रही. मौके पर सब इंस्पेक्टर निर्मल प्रसाद, विजय लकड़ा, कपिल गोप, शंभू केशरी, रामबिलास केशरी, रतन केशरी, अनुज मिश्रा, विवेक केशरी, भोला बारला, रोहित राम, गुलफान खान, महबूब आलम, अब्दुल्ला बख्श, चंगेज खान, टिंकू केशरी, मीर तबरेज, गोपाल सिंह, अफजल खान सहित काफी संख्या में मेला कमेटी के सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >