कलयुग में सिर्फ शक्ति की पूजा होती है, तेली जतरा होली मिलन सह सामूहिक विवाह समारोह में बोले रघुवर दास

Raghubar Das News: रघुवर दास ने कहा है कि कलयुग में सिर्फ शक्ति की पूजा होती है. वह गुमला में तेली जतरा होली मिलन सह सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे.

Raghubar Das News| गुमला, दुर्जय पासवान : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि यह कलयुग है. कलयुग में सिर्फ शक्ति की पूजा होती है. वह गुमला शहर से सटे करौंदी रथ मेलाटांड़ में छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के वार्षिक तेली जतरा, होली मिलन सह सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘हमारा समाज कई जिलों में काफी गरीब है, लेकिन हमारे समाज के पास शक्ति है. हम शक्ति से से ही आगे बढ़ सकते हैं. आज निश्चित रूप से खुशी का दिन है. सीटीयूएस समाज ने जो बीज बोया था. आज उसका विराट रूप इस रजत जयंती समारोह में देखा जा रहा है. युवा पीढ़ी ने समाज को सशक्त करने का जो बीड़ा उठाया है, उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं.’

आर्थिक-सामाजिक सर्वे पर ध्यान नहीं दे रही सरकार : रघुवर दास

रघुवर दास ने कहा, ‘समाज की प्रगति एकता से और कुरीतियों को खत्म से होता है. तब जाकर हमारा समाज तरक्की करेगा. मैंने अपने कार्यकाल के दौरान वर्ष 2019 में सभी जिले के डीसी को आरक्षण के लिए आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण करने के लिए कहा था. अभी तक उस दिशा में कोई काम नहीं हुआ. छह वर्ष बीत गये, लेकिन सरकार आर्थिक-सामाजिक सर्वेक्षण पर ध्यान नहीं दे रही है.’

आरक्षण नहीं मिला, तो आंदोलन करेंगे : ढुलू महतो

धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने कहा, ‘तेली समाज के अलग-अलग टाइटल की वजह से हम बंट गये हैं. मैं इस मंच के माध्यम से लोगों से अपील करता हूं कि हम सब का एक ही टाइटल सिर्फ साहू होना चाहिए. किसी दूसरे की सेवा करने की क्षमता सिर्फ तेली समाज के पास है. इसलिए तेली समाज के लोगों को सभी समाज का आशीर्वाद मिला है. हमारे समाज के लोग राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं. तेली समाज को आरक्षण नहीं मिलेगा तो, ईंट से ईंट बजा देंगे.’

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

तेली समाज में कम हो रहा है दहेज प्रथा : धीरज

पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा, ‘तेली समाज में अब दहेज प्रथा कम हो रहा है. सामूहिक विवाह कराना पूरे समाज के लिए सकारात्मक पहल है. समाज का मकसद कामयाब हो रहा है. देश का पीएम वैश्य है और झारखंड का पूर्व सीएम भी वैश्य. आप सब एकजुट रहें. तेली समाज को हक और अधिकार दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है.’

हम अपना आरक्षण लेकर रहेंगे : राधामोहन

संरक्षक राधा मोहन साहू ने कहा कि हमारी एकता से ही हमारी मांग पूरी होगी. तेली समाज के लोग हर हाल में आरक्षण लेकर ही रहेंगे. इसके लिए आंदोलन भी करना पड़े, तो पीछे नहीं हटेंगे. मुख्य संरक्षक हीरा साहू ने कहा कि पूर्व सीएम रघुवर दास के कहने पर वर्ष 2000 में इस जतरा की शुरुआत हुई थी. वह आज भी जारी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एकजुट होकर हम सभी लड़ाई लड़ें : उदासन

केंद्रीय अध्यक्ष उदासन नाग ने कहा कि एकजुट रहेंगे, तभी अपने अधिकार की लड़ाई लड़ पायेंगे. आरक्षण के लिए समाज लगातार आंदोलन कर रहा है. तेली समाज के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर साहू ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से गरीब बच्ची की सहायता करने का प्रयास किया जा रहा है. समाज छात्रावास बनाकर बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दिलवा रहा है.

हम सभी मजबूती के साथ खड़ा रहें : अरुण

तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने कहा, ‘हमारा समाज किसी मामले में पीछे नहीं है. कुछ लोगों की राजनीति के कारण हम पीछे हो रहे हैं. इसलिए जरूरी है कि हम सभी एकजुट रहें. जिन जिलों में आरक्षण शून्य है, वहां आरक्षण मिले, इसके लिए हम सभी को मिलकर पहल करनी होगी.’ कार्यक्रम के संयोजक किशोर साहू ने कहा कि आने वाले समय के लिए तैयार रहने की जरूरत है.

इन 13 जोड़ियों का कराया गया विवाह

बसंती कुमारी और सुखेंद्र गोप, देवंती कुमारी और अशोक साहू, कलावती कुमारी और उज्ज्वल चिक बड़ाइक, दीपशिखा कुमारी और पीयूष कुमार महतो, प्रीति कुमारी और रितिक रोशन, कुंती कुमारी और अरविंद कुमार साहू, रोशनी कुमारी और मनीष नायक, निक्की कुमारी और अनिमेष, अनिता कुमारी और धनी साहू, राखी कुमारी और हरिश्चंद्र साहू, संगीता कुमारी और संदीप साहू, अनिता कुमारी और विक्की साहू, संतोषी कुमारी और रविंद्र साहू का विवाह कराया गया. सभी 13 नव दंपतियों को 5001-5001 रुपए का उपहार भी दिया गया.

नवविवाहित जोड़ों के साथ रघुवर दास व अन्य. फोटो : प्रभात खबर

कार्यक्रम में मौजूद लोग

मौके पर संयोजक किशोर साहू, अरुण साहू, मुनेश्वर साहू, दुर्गा साहू, भूपन साहू, शिवचरण साहू, गणेश साहू, दीपक साहू, दिनेश्वर प्रसाद, लीलांबर साहू, संत कुमार साहू, सीताराम साहू, बसंती साहू, प्रमिला देवी, कुंती साहू, अंजना साहू, मुन्नी देवी, देवंती साहू, आरती साहू, सुमित्रा देवी, अनीता साहू, सुनीता साहू, बहुरा ओहदार, कल्याण साहू, जगदीश साहू, रामेश्वर साहू, लालमोहन साहू, कौशल साहू, विरेंद्र साहू, विक्की साहू, विकास साहू, अजय साहू, शिवजतन साहू, हफिंद्र साहू, शैलेंद्र साहू, भोला साहू, गौतम साहू, मनोज साहू, धर्मराज साहू, जगदीश साहू, विजय साहू, कुंती साहू और अन्य मौजूद थे.

समाज ने इन लोगों को किया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दीपक कुमार, रोहित कुमार, रोशन कुमार साहू, वीरेंद्र साहू, ज्ञान प्रकाश साहू, कृष्णा कुमार साहू, नीलेश साहू, रोशन कुमार साहू, मनोज साहू, अंकित कुमार साहू, ज्योति कुमारी, विनीत कुमार नाग, विकास कुमार साहू, विकास साहू, संजय साहू, संतोषी कुमारी, मनोज साहू को सम्मानित किया.

इसे भी पढ़ें

9 मार्च को 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर आपको कितने में मिलेगा, यहां देखें कीमत

Jharkhand Weather: गर्मी झेलने के लिए हो जाइए तैयार, मौसम विभाग ने जारी की है ये चेतावनी

Holi 2025: झारखंड के बाजार में हर्बल गुलाल, महिलाएं खुद कर रहीं पैकेजिंग और मार्केटिंग

Jharkhand Naxal News: टोंटो के जंगल में फिर मिला IED बम, सुरक्षा बलों ने नष्ट किया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >