नक्सलियों के खिलाफ चलाए अभियानों में दिलेरी का परिचय देने वाला जांबाज नीरज तिवारी सम्मानित

गुमला पुलिस की क्यूआरटी टीम के जांबाज जवान नीरज तिवारी को नक्सल विरोधी अभियानों में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया गया।

गुमला. जिले में अपराध और नक्सल गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले पुलिस जवान नीरज तिवारी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया. परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित समारोह में उपायुक्त दिलेश्वर महतो, पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां और उप विकास आयुक्त अनिमेष कुमार ने नीरज तिवारी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया.

पुलिस अधीक्षक की त्वरित कार्रवाई टीम के जांबाज जवान

नीरज तिवारी गुमला पुलिस अधीक्षक की त्वरित कार्रवाई टीम के जांबाज जवान हैं. पुलिस विभाग के अनुसार, हाल के दिनों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए कई महत्वपूर्ण अभियानों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है. नक्सलियों की गिरफ्तारी, मुठभेड़ के दौरान कार्रवाई तथा विभिन्न आपराधिक घटनाओं में शामिल आरोपियों को पकड़ने में भी नीरज तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

ये भी पढ़ें: झारखंड: असुर जनजाति के युवा जंगल-पहाड़ से निकल बन रहे शिक्षक, जवान और शोधार्थी, पढ़ें यह रिपोर्ट

साहस, सूझबूझ और तत्परता का परिचय

कई संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण अभियानों में शामिल रहकर उन्होंने साहस, सूझबूझ और तत्परता का परिचय दिया है. उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की ओर से सम्मानित किया गया. सम्मान मिलने पर पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने नीरज तिवारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >