Gumla: गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर थाना के बम्हनी मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. घटना उस वक्त हुई जब तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर चैनपुर से अपने गांव बिंदोरा लौट रहे थे. तभी बम्हनी मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी. दुर्घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना के एसआई विजय उरांव और एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. सबसे चौंकाने वाली बात तो यह थी कि जब घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया तो वहां कोई चिकित्सक था ही नहीं.
देखते ही देखते दो घायलों की मौत हो गई. धनकुंवर लोहरा (28 वर्ष) पिता सीताराम लोहरा और अर्जुन लकड़ा (19 वर्ष) पिता मर्यानुश लकड़ा इस दुर्घटना में मारे गए हैं. जबकि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक बिंदोरा ग्राम निवासी करण उरांव (20 वर्ष) पिता संतोष उरांव है.
लोगों का फूटा गुस्सा
घायलों को जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, तो वहां कोई भी डॉक्टर ड्यूटी पर तैनात नहीं था. इस स्थिति को देख परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया. घायलों की गंभीर स्थिति और प्राथमिक उपचार नहीं मिलने के कारण, 108 एम्बुलेंस की मदद से तीनों को बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. चैनपुर में इलाज नहीं होने के कारण अर्जुन लकड़ा की मौत हो गयी और थोड़ी ही देर बार धनकुंवर की भी मौत हो गई. मौत की पुष्टि गुमला अस्पताल में डॉक्टर ने की.
ये भी पढ़ें…
Air Ambulance Crash: 8 लाख रुपये उधार लेकर ईलाज कराने गए थे संजय, घर लौटा शव
Air Ambulance Crash: रात भर हादसे वाली जगह जमे रहे डीसी-एसपी, DGCA जुटा रहा सबूत
