गुमला में दुर्गा पूजा को लेकर बड़ा फैसला, पुरानी कमेटी भंग; निर्मल सिंह को मिली नई जिम्मेदारी

गुमला के उर्मी अरमई डुमरडीह में दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ. निर्मल सिंह अध्यक्ष और मिथुन जायसवाल सचिव चुने गए. जन्माष्टमी पर कीर्तन होगा.

गुमला. गुमला में दुर्गा पूजा समिति उर्मी अरमई डुमरडीह की बैठक दुर्गा मंदिर परिसर में हुई. बैठक में आगामी कृष्ण जन्माष्टमी एवं दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में समिति के सदस्यों ने पर्व को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया. आगामी कृष्ण जन्माष्टमी पर हनुमान मंदिर परिसर में 12 घंटे का अखंड हरिकीर्तन आयोजित करने का निर्णय लिया गया. अखंड हरिकीर्तन का आयोजन नंदकिशोर प्रसाद के संरक्षण में किया जायेगा.

पुरानी कमेटी भंग, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन

समिति के सदस्यों ने कहा है कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और धार्मिक सद्भाव को मजबूत करने का प्रयास किया जायेगा. इसके बाद श्री दुर्गा पूजा वर्ष 2025 के आय-व्यय का ब्यौरा समिति के कोषाध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया. सदस्यों ने आय-व्यय के विवरण पर चर्चा करते हुए समिति के कार्यों और पूजा आयोजन से संबंधित आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया. बैठक के अगले चरण में पुरानी कमेटी को भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया.

निर्मल सिंह बने अध्यक्ष

नई समिति में निर्मल सिंह को अध्यक्ष चुना गया. वहीं शशि भूषण प्रसाद, नवीन जायसवाल, वीरेंद्र प्रसाद एवं विकास सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी. मिथुन जायसवाल को सचिव बनाया गया. इसी प्रकार सुधांशु प्रसाद, दीपक नायक, सौरभ बड़ाइक, शुभम प्रसाद एवं हेमंत जायसवाल को सहसचिव चुना गया. अनिल कुमार जायसवाल एवं प्रमोद जायसवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी. समिति की विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी नंदकिशोर प्रसाद को सौंपी गयी.

रावण दहन कमेटी का गठन

दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम के लिए प्रमोद प्रसाद, विकास प्रसाद, उमेश जायसवाल, इंदरनाथ नायक एवं जगजीवन नायक को रावण दहन प्रभारी चुना गया. बैठक में अवनीकांत शर्मा, रामेश्वर लाल, अनिल प्रसाद, जगलाल प्रसाद, जयप्रकाश चौधरी, रविंद्र प्रसाद साहू, सुशील कुमार पांडेय, संदीप प्रसाद, सकलदीप सिंह, रंजीत जायसवाल, मुकेश जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, अरुण सिंह, विशाल प्रसाद सहित समिति के काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे. बैठक में सभी सदस्यों ने आगामी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >