गुमला. जिले के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी ने गांव के ही आठ लोगों पर मारपीट, गलत नीयत से पकड़ने और जमीन पर पटककर जान से मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है. किशोरी ने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
मारपीट कर जमीन पर पटकने का आरोप
किशोरी का आरोप है कि सभी आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और गलत नीयत से पकड़ लिया. मारपीट के दौरान उसे जमीन पर पटक दिया गया तथा जान से मारने का प्रयास किया गया. शिकायत में उसके साथ मौजूद एक अन्य लड़की के साथ भी मारपीट और बदसलूकी किये जाने का आरोप लगाया गया है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना के बाद किशोरी ने पुलिस को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कराने और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है. आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.
