जमीन पर सोना पड़ा भारी! जहरीले सांप ने काटा, अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत

झारखंड के बसिया में जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रहे मनोज टेटे की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

बसिया(गुमला). जहरीले सांप के काटने से बसिया प्रखंड क्षेत्र के बरई निवासी मनोज टेटे की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मनोज टेटे गत शुक्रवार की शाम नशे कि हालत में अपने घर पर जमीन में ही बिस्तर लगा कर सोया था. इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया.

शनिवार सुबह जब वह देर तक नहीं उठा तो परिजन उसे उठाने लगे. तभी उसने गले के पास भारी लगने कि बात कही और देखते ही देखते बेहोश हो गया. परिजन उसे तुरंत ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया ले गये. जहां सांप काटने कि जानकारी होने पर चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया.

गुमला ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. घटना कि सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >