Gumla: गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र में सोमवार को हथियार के बल पर व्यापारियों से लूटपाट कर भाग रहे एक अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया. तीन अपराधी हथियार के बल पर दो अलग-अलग जगहों पर लूटपाट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे, लेकिन ग्रामीणों की एकजुटता और तत्परता से एक अपराधी पकड़ा गया. ग्रामीणों ने अपराधी के पास से लूट का पैसा, एक पिस्टल और एक अप्पाची बाइक भी जब्त किया. जानकारी के अनुसार बिलिंगबिरा रोड में अवस्थित पहानटोली निवासी व्यापारी अरूण साहू लाह व महुआ खरीद-बिक्री करने के लिए निकले थे.
लूटे हुए पैसे हुए बरामद
अरूण साहू जैसे ही अपने घर पहानटोली पहुंचे, वैसे ही तीन नकाबपोश हथियार बंद अपराधी हथियार के बल पर अरूण साहू का पैसों से भरा बैग लूटकर भागने लगे. बैग में 80 हजार रुपये थे. अपराधी बैग लूटकर जब भागने लगे, तब अरूण साहू ने ग्रामीणों से सहायता मांगी. जिसके बाद ग्रामीण एकजुट हुए और अपराधियों का पीछा कर एक अपराधी को पकड़ लिया, जबकि दो अपराधी भागने में सफल रहे. ग्रामीणों ने पकड़े गये अपराधी को जमकर पीटा. उसके पास से एक पिस्टल व अरूण साहू से लूटे गये 80 हजार रुपये बरामद किये गए.
फरार अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
पूछताछ के क्रम में अपराधी ने अपना नाम रमेश साहू, पिता गोपाल साहू गांव पुटो सासनटोली थाना घाघरा बताया, जबकि भागने में सफल रहे दो साथियों में एक का नाम शंकर उरांव ग्राम बदरी थाना घाघरा एवं दूसरे का नाम सुधीर राम बसिया निवासी बताया. यह भी बताया कि वे लोग पहले पाकरटोली पथ में एक लाह-महुआ के व्यापरी वीर नागारची से भी हथियार के बल पर 20 हजार रुपये लूट कर भाग रहे थे. वहीं घटना के बाद बसिया एसडीपीओ शिवशंकर मरांडी, पुलिस निरीक्षक गुलशन भेंगरा व पालकोट थाना प्रभारी तरूण कुमार दल-बल के साथ फरार अभियुक्तों के तलाश में लगे हुए हैं.
ये भी पढ़ें…
Gumla: जनगणना से पहले सरना धर्म कोड की मांग को लेकर निकलेगी रैली, घाघरा से होगी शुरुआत
