झारखंड: स्कूल पहुंचने से पहले ही एक परिवार का बुझा चिराग, सड़क हादसे में बच्चे की गयी जान

Gumla Road Accident: गुमला में एक पिकअप के पलटने की वजह से एक 14 साल के बच्चे की उससे दबकर मौत हो गयी. घटना के बाद ग्रामीणों ने स़ड़क जाम कर दी, जिससे तीन घंटे तक आवागमन ठप रहा.

गुमला, दुर्जय पासवान: गुमला जिले के एनएच 23 रोड पर कुसुंबाहा मोड़ के पास एक पिकअप वाहन के पलटने से 14 साल के बच्चे की उससे दबकर मौत हो गयी. वाहन पर बीएसएनएल टावर का सोलर का सामान लदा था. मृतक की पहचान विवेक लोहरा के रूप में हुई है. घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने शव के साथ रोड जाम कर दिया.

पिकअप वाहन का टायर फटने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार गुमला के भगत टोली गांव निवासी विनोद लोहरा बाइक पर सवार होकर अपने 14 साल के बच्चे को स्कूल पहुंचाने रांची जा रहे थे. उसी वक्त रांची की ओर जा रही पिकअप वाहन का टायर फट गया और अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे बाइक पर सवार उसका बेटा दब गया और उसके पिता दूर जा गिरे. घटना के बाद आसपास के लोगों ने पिकअप वाहन के नीचे से बच्चे को किसी तरह बाहर निकाला और उसे अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Also Read: हजारीबाग के बुढ़वा महादेव रोड पर महिला का शव बरामद, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

आधे घंटे तक ठप रहा आवागमन

ग्रामीणों ने इसके बाद एनएच-33 मार्ग पर शव को रखकर सड़क जाम कर दी. इस दौरान तकरीबन आधे घंटे तक वाहनों का आवागमन हो गया. ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे. मामले की सूचना मिलते ही थानेदार कंचन प्रजापति और अंचल कर्मचारी बलराम भगत सीओ के निर्देश पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी. इस दौरान वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने 10 लाख रुपये का मुआवजा, अबुआ आवास योजना का लाभ और पीड़ित परिजनों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा.

झारखंड की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >