गुमला में ‘जुए के अड्डे’ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की नकदी और बोलेरो बरामद!

Gumla Police: गुमला थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भरदा गांव में जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मौके से 2.10 लाख रुपये नकद, ताश के 16 पैकेट और एक बोलेरो गाड़ी जब्त की. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Gumla Police, गुमला : गुमला थाना की पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से दो लाख 10 हजार 360 रुपये नकद, ताश के 16 पैकेट और एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी जब्त की है. जानकारी के अनुसार गुमला थाना से करीब 12 किलोमीटर दूर भरदा स्कूल के पास शीशम साहू के नवनिर्मित पक्के मकान में रोजाना लाखों रुपये का जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमां के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया.

सभी आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

पुलिस टीम ने शनिवार को करीब दोपहर 12.45 बजे भरदा गांव पहुंचकर जुआ स्थल की घेराबंदी की और छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने मकान के अंदर जुआ खेलते हुए 13 लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया. पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Also Read: Ramgarh: नगर परिषद वार्ड-1 तिलैया की हकीकत, मैट्रिक की पढ़ाई के लिए बाहर जाने को मजबूर सैकड़ों छात्र

छापामारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

छापामारी दल में गुमला थाना प्रभारी महेंद्र करमाली, सहायक अवर निरीक्षक दाखिन बेसरा, हवलदार नामजन समद, आरक्षी समीर अंसारी, आरक्षी सुदीप टोप्पो सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे.

गिरफ्तार जुआरियों के नाम

पुलिस ने जिन जुआरियों को गिरफ्तार किया है, उनमें सहिन्द साहू (40) व राजन साहू (19)- पोढ़ा नागफेनी, कंचन उरांव (39)- करौंदा शीशम साहू (30)- भरदा, रमेश महली (35)- हेसागुटू कलहुटोली, फुलवीर भगत (50) कुलकोपी, असनी साहू (26)- पुसो, पंकज महतो (24)- पुसो, तबरेज अंसारी (23)- पुसो, ब्रजेश साहू (28)- भरदा, रविकांत भगत (42)- छारदा, अफताब अंसारी (26)- सिसई नई बस्ती, किरानी साहू (34) खोरा गांव शामिल हैं.

Also Read: रामगढ़ नगर परिषद: वार्ड-1 आज भी देख रहा ‘विकास’ की राह, हर माह होल्डिंग टैक्स लेकिन समस्याएं जस के तस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >