गुमला में अब मिलेगा 10 किलो का पारदर्शी कंपोजिट सिलेंडर, बाहर से दिखेगा गैस का स्तर

गुमला में जयश्री एचपी गैस एजेंसी ने 10 किग्रा कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर का वितरण शुरू किया। यह सिलिंडर हल्का, सुरक्षित और पारभासी है, जिससे गैस का स्तर दिखेगा।

नव्या एचपी गैस में वितरण का शुभारंभ, पारंपरिक सिलेंडर के मुकाबले बेहद हल्का; ग्राहक एचपीसीएल ऐप से कर सकेंगे बुकिंग

गुमला : गुमला में अब 10 किलोग्राम क्षमता वाला कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध होगा. एचपीसीएल के अधिकृत वितरक जयश्री एचपी गैस द्वारा पालकोट रोड स्थित शारदा कॉम्प्लेक्स के सामने नव्या एचपी गैस में 10 किलोग्राम कंपोजिट सिलेंडर के वितरण का शुभारंभ किया गया.

कार्यक्रम का आयोजन एचपीसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल पचौरी एवं विक्रय प्रबंधक अधिकारी कुणाल किशोर के दिशा-निर्देशन में किया गया. मुख्य अतिथि गुमला नगर परिषद के उपाध्यक्ष रमेश कुमार ‘चीनी’, विशिष्ट अतिथि गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश लोहानी और पूर्व अध्यक्ष हिमांशु केशरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर वितरण का शुभारंभ किया.

खाली सिलेंडर का वजन महज तीन किलो

नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार ‘चीनी’ ने कहा कि नया कंपोजिट सिलेंडर कई खूबियों से लैस है. यह पारंपरिक 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की तुलना में काफी हल्का और सुरक्षित है. जहां पारंपरिक सिलेंडर का खाली वजन करीब 15-16 किलोग्राम होता है, वहीं नये कंपोजिट सिलेंडर का खाली वजन महज 2.9 से 3 किलोग्राम है. इससे इसे उठाना और एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना आसान होगा.

इसकी एक खासियत यह भी है कि सिलेंडर पारभासी होने के कारण बाहर से ही गैस का स्तर देखा जा सकेगा. इससे उपभोक्ताओं को सिलेंडर में बची गैस की जानकारी आसानी से मिल सकेगी और अचानक गैस खत्म होने की परेशानी से राहत मिलेगी.

एचपीसीएल ऐप से कर सकेंगे बुकिंग

ग्राहक एचपीसीएल ऐप के माध्यम से कंपोजिट सिलेंडर की बुकिंग कर सकेंगे. एजेंसी संचालक नीरज कुमार गुप्ता ने अतिथियों और ग्राहकों का स्वागत किया. उन्होंने ग्राहकों को ई-केवाइसी और बायोमेट्रिक प्रक्रिया की भी विस्तृत जानकारी दी.

कार्यक्रम में फिनो बैंक के मैनेजर राम कुमार, सचिव प्रणय साहू, विकास सिंह, पंकज खंडेलवाल, अखिलेश चौबे, राजेश जायसवाल, पिंटू केसरी, गणेश अग्रवाल, प्रणव गुप्ता, विकास कुजूर, दीपू और दीना बंधु समेत कई गणमान्य लोग और स्थानीय ग्राहक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >