गुमला में 17 अगस्त से होगा फाइलेरिया संक्रमण का सर्वे, 152 विद्यालयों में बच्चों की होगी जांच

गुमला जिले में फाइलेरिया संक्रमण की जांच के लिए 17 अगस्त से सर्वे शुरू होगा. इसमें 152 विद्यालयों के 2772 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी.

गुमला : जिले में फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति का आकलन करने के लिए फाइलेरिया ट्रांसमिशन असेस्मेंट सर्वे (टीएएस-1) कराया जायेगा. सर्वे का कार्य 17 अगस्त से शुरू होकर 17 सितंबर 2026 तक चलेगा. सर्वे की तैयारियों और कार्ययोजना को लेकर डीवीडी सलाहकार डॉ शर्मिला शर्मा और डब्ल्यूएचओ के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ अखिलेश पटेल ने बुधवार को उपायुक्त दिलेश्वर महतो से मुलाकात की.

6 से 7 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को किया जाएगा जांच

अधिकारियों ने बताया कि टीएएस-1 के माध्यम से यह पता लगाया जायेगा कि जिले में फाइलेरिया संक्रमण बच्चों और समुदाय के बीच अभी मौजूद है या संक्रमण की स्थिति नियंत्रित अथवा समाप्त हो चुकी है. सर्वे के लिए चयनित विद्यालयों में 6 से 7 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को शामिल किया जायेगा. बिशुनपुर और चैनपुर प्रखंड के 62 चयनित विद्यालयों के 1392 बच्चों का सर्वे होगा.

उपायुक्त ने समय पर पूरा करने का दिया निर्देश

वहीं रायडीह और पालकोट प्रखंड के 90 चयनित विद्यालयों में 1380 बच्चों को सर्वे में शामिल किया जायेगा. इस तरह कुल 152 विद्यालयों के 2772 बच्चों का आकलन किया जायेगा. उपायुक्त ने अभियान की सफलता के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने चयनित विद्यालयों और बच्चों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने और सर्वे को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >