गुमला के पालकोट में पोता ने की दादी की हत्या, गिरफ्तार

इसके बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. हत्या के आरोपी पोता अमृत एक्का को गिरफ्तार कर सोमवार को गुमला जेल भेज दिया.

पालकोट : पालकोट थाना की झिकिरिमा पंचायत के बनइडेगा पटटांगर गांव निवासी जुलियाना एक्का (65) की उसके ही पोता अमृत एक्का (24) ने हत्या कर दी. अमृत ने अपनी दादी को डंडे से बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना बीते देर रात की है. पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर गुमला जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार घटना के पीछे का मुख्य कारण पिता व पुत्र में लड़ाई चल रहा था. इस बीच बीच-बचाव में दादी आ गयी.

पोता अमृत एक्का ने दादी के सिर पर डंडा से वार कर दिया गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इधर, पालकोट पुलिस घटना की गुप्त सूचना मिलने पर एसआइ संदीप राज दल-बल के साथ गांव पहुंचे. उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गुमला सदर अस्पताल में कराया. इसके बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. हत्या के आरोपी पोता अमृत एक्का को गिरफ्तार कर सोमवार को गुमला जेल भेज दिया.

Also Read: गुमला में नौकरी दिलाने के नाम पर विधवा महिला से 2.65 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >