गुमला. जिला स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक गुरुवार को उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में हुई. बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य के तहत गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच (एएनसी) और संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी), आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, वय वंदना योजना, आभा कार्ड निर्माण, राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम, फाइलेरिया नियंत्रण, सर्पदंश की रोकथाम व उपचार, एंबुलेंस सेवा, कुष्ठ रोग नियंत्रण, मलेरिया, तंबाकू नियंत्रण तथा गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग समेत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गयी.
शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश
उपायुक्त ने अधिकारियों को लंबित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन और निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का क्रियान्वयन केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए.
ये भी पढ़ें: एथलेटिक्स में दिखा गुमला के खिलाड़ियों का दम, शिवम समेत कई खिलाड़ियों ने जीते पदक
अधिकारियों को नियमित निगरानी पर जोर
उन्होंने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति पर नियमित निगरानी रखने और योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने पर जोर दिया. बैठक में सिविल सर्जन डॉ शंभूनाथ चौधरी, डीएस डॉ अनुपम किशोर समेत चिकित्सा पदाधिकारी व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय ट्राइबल स्काउट-गाइड मीट में गुमला के 80 प्रतिभागियों ने साझा किये अनुभव
