गुमला में 82 किलो गांजे के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस

झारखंड के गुमला में पुलिस ने 82 किलो गांजे के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपी ओड़िशा से बिहार गांजा लेकर जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने आरोपियों को दबोचते हुए हिरासत में लिया और जेल भेज दिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 82 किलो गांजे के साथ, स्कॉर्पियो और आई-20 कार भी जब्त की है.

गुमला: झारखंड के गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 82 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस मामले में पालकोट थाना कांड संख्या 42/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार पालकोट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमडेगा-गुमला मार्ग से चार पहिया वाहनों के माध्यम से अवैध गांजा की खेप बिहार ले जायी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पालकोट थाना के मुख्य गेट के पास बैरियर लगाकर वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो और आई-20 कार को रोककर तलाशी ली गयी, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र आज से, JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में आर-पार की तैयारी

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों में चतरा निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ जितेंद्र यादव (18), बिहार के गया जिले के मानपुर निवासी बबलू कुमार उर्फ राजेश (43), गया के गेवाल बिगहा निवासी मोहम्मद दानिश (38), बिहार के इमामगंज निवासी अभिषेक कुमार तिवारी (27) और उत्तर प्रदेश के भदोही निवासी सत्रराज पाल (26) शामिल हैं।

जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि गांजा ओड़िशा से लाया जा रहा था. आरोपी इसे बिहार पहुंचाने की तैयारी में थे, लेकिन जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पांचों आरोपियों को धर दबोच लिया गया. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. साथ ही गांजे की आपूर्ति और किन-किन जिलों में की जानी थी। फिलहाल पुलिस ने बरामद गांजा और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें: JPSC Scam Live Updates: पप्पू यादव बोले- मुख्यमंत्री की छात्रों से चल रही है बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >