बिशुनपुर हरियाली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की आमसभा, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

बिशुनपुर में हरियाली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की वार्षिक आमसभा (AGM) आयोजित की गई. इस बैठक में किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उपायों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई.

बिशुनपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित विवाह मंडप में शुक्रवार को बिशुनपुर हरियाली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की वार्षिक आमसभा (एजीएम) हुई. उद्घाटन मुख्य अतिथि बीडीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो ने किया. आमसभा में कंपनी के पिछले वर्ष के कार्यों, वित्तीय लेखा-जोखा और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गयी.

बीडीओ ने कहा कि किसान खेती के साथ पशुपालन भी अपनायें, ताकि आय में वृद्धि हो सके. उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक संगठन किसानों को संगठित कर उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने के साथ आय के अन्य स्रोत विकसित करने की दिशा में भी प्रयास करना चाहिए.

मौके पर बिशुनपुर पंचायत के मुखिया राम प्रसाद बड़ाइक, अमितपानी पंचायत की मुखिया सुनीता उरांव, कंपनी की निदेशक सुनीता उरांव, आइएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन के प्रतिनिधि प्रभु साह सहित कंपनी के करीब 150 सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >