Gumla: एकलव्य स्कूल निर्माण कार्य में बड़ा हादसा, तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

Gumla: गुमला में एकलव्य स्कूल निर्माण स्थल पर काम कर रहे एक मजदूर की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठ रहे हैं. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

Gumla: गुमला के सिलम स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य में बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान दुमका जिले के जशपहाड़ी निवासी 38 वर्षीय मनोज देहरी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मनोज विद्यालय के तीन मंजिला भवन में निर्माण कार्य कर रहे थे. इसी दौरान वे ऊंचाई से नीचे गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये. सहकर्मियों द्वारा उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूरों में भय और आक्रोश का माहौल है.

सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी

मजदूरों का आरोप है कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी की जा रही है. ऊंचाई पर काम करने वाले श्रमिकों को न तो सेफ्टी बेल्ट उपलब्ध करायी गयी है और न ही अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण दिया गया है. मजदूरों का कहना है कि कई बार सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गयी. लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. जानकारी के अनुसार विद्यालय निर्माण का कार्य मुंबई की कंपनी को आवंटित किया गया है. जबकि वास्तविक निर्माण कार्य बंगाल के ठेकेदारों के माध्यम से कराया जा रहा है.

बंगाल का है ठेकेदार

ठेकेदार बंगाल का होने के कारण श्रमिकों के पंजीकरण, बीमा, सुरक्षा और श्रम कानूनों के अनुपालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं. इधर, श्रम विभाग के नियमों के अनुसार कार्यस्थल पर दुर्घटना होने पर इसकी सूचना संबंधित विभाग को देना तथा जांच कराना भी आवश्यक है. स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों ने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

ये भी पढ़ें…

जमीन विवाद में चाची की हत्या करने वाले भतीजे को उम्रकैद, चार साल बाद अदालत ने सुनाया फैसला

छुट्टियां मनाने गांव आया मासूम तालाब में डूबा, एक सप्ताह बाद लौटना था दिल्ली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >