विक्षिप्त बेटे ने की मां की पत्थर से कूच कर हत्या

पुलिस ने आरोपी बेटे संजय गोप को हिरासत में लेकर थाना ले आयी है

पुलिस ने आरोपी बेटे संजय गोप को हिरासत में लेकर थाना ले आयी है गुमला. गुमला थाना के कलिगा गांव निवासी मुन्नी देवी (42) की हत्या उसके विक्षिप्त बेटे संजय गोप (27) ने पत्थर से कूच कर कर दी है. घटना की सूचना मिलते गुमला थाना के एसआइ मुनेश तिवारी घटनास्थल पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. वहीं ग्रामीणों द्वारा पकड़े गये आरोपी बेटे संजय गोप को हिरासत में लेकर थाना ले आयी है. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मृतका का बेटा संजय गोप पांच वर्ष से मानसिक विक्षिप्त है. उसे दो बार कांके में भर्ती कराया गया था, जहां कुछ ठीक होने पर उसे लाया गया था. लेकिन घर आने के बाद उसकी मानसिक स्थिति पुन: खराब हो गयी थी. संजय का विवाह हुआ था. लेकिन उसकी पत्नी भी उसे उसके मानसिक विक्षिप्त होने के कारण छोड़ कर चली गयी. संजय शराब व गांजा का सेवन करता है, जिसकी वजह से वह अधिक विक्षिप्त हो गया था. मंगलवार को संजय की मां ने उसे भगत के पास ले जाने के लिए खोजने निकली थी. इस दौरान महुआटोली टंगरा के समीप उसकी मां भगत के पास चलने के लिए बोली होगी. इससे आक्रोशित होकर उसने पत्थर से कूच कर अपनी मां मुन्नी देवी की हत्या कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >