Coronavirus in Jharkhand Updates: झारखंड में 38 हजार के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, एक दिन में 1323 नये मामले मिले

Coronavirus In Jharkhand Updates : झारखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 38 हजार से पार पहुंच गयी है. रविवार को एक दिन में राज्य में 1323 नये मामले मिले हैं. इस तरह राज्य में अब तक 38,435 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से (Corona Death) राज्य में 10 लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही राज्य में मृतकों का आकंड़ा 410 हो गया है. रविवार को 1182 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. राज्य में अब तक कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 26,448 पहुंच गयी है. झारखंड में कोरोना वायरस से संबंधित तमाम अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

Live Updates
4:08 AM. 31 Aug 20 10:38 PM. 30 Aug

झारखंड में एक दिन में मिले 1323 नये कोरोना संक्रमित

झारखंड में रविवार को एक दिन में 1323 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके तहत बोकारो जिला में 178, चतरा में 110, देवघर में 16, धनबाद में 31, दुमका में 157, पूर्वी सिंहभूम में 85, गढ़वा में 15, गिरिडीह में 69, गोड्डा में 21, गुमला में 20, हजारीबाग में 37, जामताड़ा में 25, खूंटी में 11, कोडरमा में 26, लातेहार में 9, लोहदरगा में 5, पाकुड़ में 1, पलामू में 29, रामगढ़ में 124, रांची में 248, साहिबगंज में 15, सरायकेला में 62, सिमडेगा में 12 और पश्चिमी सिंहभूम में 17 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 38,435 पहुंच गयी है.

रविवार को 1182 लोग कोरोना से ठीक भी हुए

राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 1182 लोग ठीक भी हुए हैं. इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 26,448 पहुंच गयी है. रविवार को ठीक हुए 1182 लोगों में से बोकारो जिला से 100, देवघर में 21, धनबाद में 44, दुमका से 4, पूर्वी सिंहभूम में 404, गढ़वा से 17, गिरिडीह से 33, गोड्डा से 12, हजारीबाग से 12, जामताड़ा से 14, खूंटी से 13, कोडरमा से 9, पाकुड़ से 17, पलामू से 22, रामगढ़ से 10, रांची से 370, सरायकेला से 7, सिमडेगा में 34 और पश्चिमी सिंहभूम जिला से 63 लोग ठीक हुए हैं.

एक दिन में 10कोरोना संक्रमितों की हुई मौत

पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना संक्रमण से 3 लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही राज्य में अब तक 403 लोगों की मौत कोराेना संक्रमण से हो चुकी है. रविवार को जिन 3 लोगों की मौत हुई है उनमें पूर्वी सिंहभूम जिला में 7, दुमका में 1, पाकुड़ में 1 और पश्चिमी सिंहभूम जिला में1 व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है.

11:31 PM. 30 Aug 20 6:01 PM. 30 Aug

7.52 लाख से अधिक लोगों के सैंपल लिये गये

झारखंड में अब तक 7,52,074 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए लिये जा चुके हैं. इनमें 7,35,589 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. 37,112 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. अब तक 400 लोगों की जान इस वैश्विक महामारी ने ले ली है.

11:31 PM. 30 Aug 20 6:01 PM. 30 Aug

24 घंटे में 25 हजार से अधिक सैंपल की जांच

झारखंड में एक दिन में यानी 24 घंटे में रिकॉर्ड 25,345 लोगों की कोरोना जांच की गयी. 29 अगस्त को 19,778 लोगों के सैंपल लिये गये. लेकिन कुल 25,345 लोगों के सैंपल की जांच की गयी. इस तरह राज्य में अब तक 7,35,589 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है.

11:31 PM. 30 Aug 20 6:01 PM. 30 Aug

झारखंड में कोरोना के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 400 हुई

झारखंड में कोरोना के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 400 हो गयी है. सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोविड-19 बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है.

11:31 PM. 30 Aug 20 6:01 PM. 30 Aug

भरनो में 31 अगस्त को कोरोना की जांच के लिए विशेष अभियान

गुमला के भरनो प्रखंड की सभी 12 पंचायतों में 31 अगस्त को 10 बजे से कोरोना की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा. रैपिड एंटीजन किट से कोरोना की जांच होगी. शिविर में स्थानीय बाजार, सब्जी-फल विक्रेता, कभी कंटेनमेंट जोन में रहे परिवार के सदस्य, टेम्पो चालक, सभी दुकानदार और इन दुकानों के कर्मचारियों की कोरोना जांच की जायेगी.

11:31 PM. 30 Aug 20 6:01 PM. 30 Aug

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने प्लाज्मा डोनेट किया

झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मिथिलेश ठाकुर ने रविवार को प्लाज्मा डोनेट किया. कोरोना को मात देने वाले मंत्री मिथिलेश ठाकुर का प्लाज्मा कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गंभीर रूप से बीमार लोगों के इलाज में काम आयेगा.

मुख्य बातें

Coronavirus In Jharkhand Updates : झारखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 38 हजार से पार पहुंच गयी है. रविवार को एक दिन में राज्य में 1323 नये मामले मिले हैं. इस तरह राज्य में अब तक 38,435 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से (Corona Death) राज्य में 10 लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही राज्य में मृतकों का आकंड़ा 410 हो गया है. रविवार को 1182 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. राज्य में अब तक कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 26,448 पहुंच गयी है. झारखंड में कोरोना वायरस से संबंधित तमाम अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >