धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गुमला में कांग्रेस का विजय मार्च, आतिशबाजी कर मनाया जश्न

परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गुमला में कांग्रेस ने विजय मार्च निकाला. छात्रों की जीत का जश्न मनाया गया.

दुर्जय पासवान, गुमला

परीक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर लंबे समय से उठ रही आवाज के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गुमला में कांग्रेस ने विजय मार्च निकालकर इसे देश के लाखों छात्रों और युवाओं के संघर्ष की जीत बताया. विजय मार्च का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी मानिकचंद साहू ने किया. कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष जय सिंह और रफी अली सह-प्रभारी के रूप में मौजूद रहे. विजय मार्च की शुरुआत स्थानीय स्टेडियम परिसर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर की गयी.

राहुल गांधी ने उठाई छात्रों की आवाज

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नारे लगाते हुए विजय मार्च के रूप में टावर चौक पहुंचे. यहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जमकर आतिशबाजी की गयी और छात्रों के संघर्ष को सलाम किया गया. जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा कि परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों की आवाज को सबसे मजबूती से उठाने वालों में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल रहे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं के सवाल को केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं बनने दिया. बल्कि संसद से लेकर सड़क तक उनके साथ खड़े होकर उनकी आवाज को बुलंद किया.

केवल शिक्षा मंत्री का इस्तीफा पर्याप्त नहीं

राजनील तिग्गा ने कहा कि केवल शिक्षा मंत्री का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है. परीक्षा व्यवस्था में ऐसी पारदर्शी और मजबूत व्यवस्था तैयार करनी होगी, जिससे किसी विद्यार्थी की वर्षों की मेहनत पेपर लीक, अनियमितता या प्रशासनिक लापरवाही की भेंट न चढ़े. जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी मानिकचंद साहू ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों और युवाओं की उस आवाज की जीत है. जिसे दबाने की कोशिश की गयी थी. उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों परिवार अपने बच्चों की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वर्षों तक मेहनत और आर्थिक त्याग करते हैं. ऐसे में परीक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की अनियमितता केवल एक परीक्षा को प्रभावित नहीं करती, बल्कि पूरे परिवार के सपनों को प्रभावित करती है.

कार्यक्रम में सैय्यद खालिद, सगीर आलम, पंचम विलंग, अरुण कुमार, आजाद अंसारी, साहेब वसीम, अनिरुद्ध चौबे, रूपेश कुमार, मिनहाज खान, मनसूब अंसारी, मो इम्तियाज, रोहित राम, राजदीप कुजूर, मनोरंजन टोप्पो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें...

युवक को सांप ने डसा, झाड़-फूंक के चक्कर में मौत

कुएं से मिला बकरी चराने गये व्यक्ति का शव, घर में पसरा मातम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >