कांग्रेस ने बूथों में अनमैप्ड मतदाता सूची चस्पा करने की उठायी मांग

कांग्रेस ने बूथों में अनमैप्ड मतदाता सूची चस्पा करने की उठायी मांग

गुमला. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत मतदाता सूची के सत्यापन और मैपिंग प्रक्रिया को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से सभी मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची सार्वजनिक रूप से चस्पा करने की मांग की है. जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने विधानसभा एवं लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पार्टी नेताओं ने पाया कि अधिकांश बूथों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रदर्शित नहीं की गयी है. जिससे मतदाताओं को अपने नाम और मैपिंग की स्थिति की जानकारी नहीं मिल पा रही है. कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने बताया कि इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव कुमार से बातचीत कर आग्रह किया गया है कि प्रत्येक बूथ पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची अनिवार्य रूप से चस्पा करायी जाये. ताकि मतदाता स्वयं अपनी स्थिति की जांच कर सकें और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर समय रहते उसका सुधार कराया जा सके. निरीक्षण कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रोहित उरांव, जिला महासचिव रूपेश कुमार सन्नी, नगर अध्यक्ष जय सिंह सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >