कामडारा. प्रखंड के सरिता गांव में चेरो समाज की बैठक किसुन सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में दक्षिण छोटानागपुर के खूंटी, गुमला, सिमडेगा एवं पश्चिमी सिंहभूम से चेरो समाज के लोग शामिल हुए. बैठक में 21 सितंबर को करमा पूर्व संध्या मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
समाज में पारंपरिक व्यवस्था व रूढ़ि-प्रथा को बनाये रखने तथा सामाजिक कुटुंब व्यवस्था को सुचारु रूप से व्यवस्थित करने पर भी जोर दिया गया. मौके पर राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा भारत के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक मुड़मा जतरा 27-28 अक्तूबर को निर्धारित है. उन्होंने समाज के लोगों से जतरा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की.
बैठक में चेरो आदिवासी महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष बजराज सिंह, ईश्वर सिंह, गोपी सिंह, रीतभंजन सिंह, उमेश सिंह, सहदर सिंह, सिधु सिंह, ननका सिंह, कृष्ण सिंह, बिमल सिंह, सुकसन सिंह, लीलावती देवी, कुशमती देवी, मुनी देवी, उर्मिला देवी सहित अन्य मौजूद थे.
