बस व चेचिस ट्रक की टक्कर, चालक-खलासी घायल

पुलिस ने दोनों वाहनों को किया जब्त

कामडारा.

थाना क्षेत्र के गाड़ा गांव के समीप बुधवार की दोपहर रांची से गुमला जा रही ओहदार यात्री बस को पीछे से आ रहे एक चेचिस ट्रक ने टक्कर मार दी. दुर्घटना में चेचिस चालक जमशेदपुर निवासी इस्लाम व बस का खलासी चैनपुर निवासी देवनाथ बाड़ा घायल हो गये. उनका इलाज कामडारा सीएचसी में चल रहा है. जानकारी के अनुसार ओहदार बस के चालक ने गाड़ा गांव के समीप सवारी उतारने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रहे चेचिस चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और बस में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा व चेचिस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना के बाद कामडारा पुलिस ने चेचिस के चालक व बस के खलासी को इलाज के लिए कामडारा सीएचसी भेज दिया. साथ ही दोनों वाहनों को जब्त कर कामडारा थाना लाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >