गुमला में 37वें प्रांतीय खेलकूद समारोह का आगाज, राज्यभर से जुटे खिलाड़ी

गुमला के परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में विद्या विकास समिति झारखंड के 37वें प्रांतीय खेलकूद समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ. डीडीसी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.

गुमलाः विद्या भारती से संबद्ध विद्या विकास समिति झारखंड के तत्वावधान में चार दिवसीय 37वें प्रांतीय खेलकूद समारोह का बुधवार को परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ. समारोह में झारखंड के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला.

वैदिक मंत्रोच्चार के बाद निकला मार्च

कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ हुई. इसके बाद खिलाड़ी मशाल लेकर स्टेडियम पहुंचे. स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में अतिथियों का स्वागत किया गया.

समारोह में डीडीसी अनिमेष रंजन, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, विद्या विकास समिति के उपाध्यक्ष राजीव कमल बिट्टू, प्रदेश सचिव नकुल शर्मा, कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार जालान, जिला संचालक लालचंद अग्रवाल, समिति अध्यक्ष प्रभात कुमार दास, सचिव राजेश कुमार सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव और पूर्व सांसद समीर उरांव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र

ये भी पढ़ें- Ranchi में तीन बड़े फ्लाइओवर का टेंडर फाइनल, अक्तूबर से शुरू होगा निर्माण

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

उद्घाटन समारोह के दौरान शिशु वाटिका के बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुति दी. छात्राओं ने भी आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य पेश कर समारोह में रंग भर दिया. प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा.

हार से सीख और जीत से आत्मविश्वास मिलता है

डीडीसी अनिमेष रंजन ने कहा कि विद्यालयों का अनुशासन, संस्कार और खेल हमेशा से प्रेरणादायक रहे हैं. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हार और जीत जीवन की महत्वपूर्ण सीख हैं. जीत जहां आत्मविश्वास बढ़ाती है, वहीं हार अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें सुधारने का अवसर देती है.

विद्या विकास समिति के उपाध्यक्ष राजीव कमल बिट्टू ने कहा कि खेल से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष की भावना विकसित होती है. ये गुण राष्ट्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी खेल भावना के साथ मैदान में उतरने और बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया. मौके पर प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी, विवेक नयन पांडेय सहित समिति के पदाधिकारी, शिक्षक और अन्य लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- अब महिलाएं खुद संभालेंगी अपना बैंकिंग काम, आरबीआई ने करायी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >