चॉकलेट देने के बहाने ले जाकर बच्ची से िकया दुष्कर्म, केस दर्ज

सिसई (गुमला) : सिसई प्रखंड मुख्यालय स्थित कुम्हार मोड़ में रहने वाली 10 वर्षीया एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर पीड़िता की मां ने सिसई थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में पीड़िता की मां ने कहा है कि वह नौ दिसंबर को […]

सिसई (गुमला) : सिसई प्रखंड मुख्यालय स्थित कुम्हार मोड़ में रहने वाली 10 वर्षीया एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर पीड़िता की मां ने सिसई थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में पीड़िता की मां ने कहा है कि वह नौ दिसंबर को अपने घर पर थी.

संध्या लगभग सात बजे वह अपने घर में खाना बना रही थी. वहीं पास उनकी 10 वर्षीया बेटी बैठी हुई थी. इसी दौरान गांव का ही युवक आर्यन उरांव उनके घर आया और उनकी बेटी को चॉकलेट दिलाने की बात कह कर उसे अपने साथ ले गया. पीड़िता की मां ने बताया कि वह युवक प्राय: उसके घर आता-जाता रहता था, इसलिए उन्होंने अपनी बेटी को आर्यन के साथ भेज दिया.

इधर, काफी देर बाद जब लड़की घर नहीं पहुंची, तो मां अपनी बेटी को ढूंढ़ने के लिए युवक के घर पहुंची, जहां युवक नहीं मिला. इसके बाद पीड़िता की मां अपने घर लौट गयी. कुछ देर बाद उनकी बेटी रोती हुई घर लौटी और आर्यन द्वारा दुष्कर्म किये जाने की बात बतायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >