चार आरोपी गिरफ्तार

भरनो : भरनो पुलिस ने महादेव चेगरी गांव निवासी बनवारी उरांव, एतो उरांव, प्रदीप उरांव व जोगिया उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ज्ञात हो कि शुक्रवार को प्रखंड के महादेव चेगरी गांव में धान काटने को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई थी, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गये थे. घटना के बाद […]

भरनो : भरनो पुलिस ने महादेव चेगरी गांव निवासी बनवारी उरांव, एतो उरांव, प्रदीप उरांव व जोगिया उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ज्ञात हो कि शुक्रवार को प्रखंड के महादेव चेगरी गांव में धान काटने को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई थी, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गये थे. घटना के बाद पुलिस गांव पहुंची थी.

तब 15 लोगों के विरुद्ध बल पूर्वक धान काटने व विरोध करने पर मारपीट करने का केस दर्ज कराया गया था. इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. साथ ही धान खेत से एक ट्रैक्टर व दो बाइक जब्त किया. सोहराई उरांव के अनुसार, उक्त जमीन उसकी है और इसमें हर साल खेती करता है.

इस वर्ष उसने धान की फसल लगायी थी. परंतु बुधवार को द्वितीय पक्ष के पाहन लोग धान काटने लगे, जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने मारपीट की, जिससे दर्जनों लोग घायल हो गये. इधर ,गांव में शांति के लिए पुलिस लगातार गश्ती कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >