गुमला : अक्सर छात्रा से करता था छेड़खानी, तंग आकर कर ली आत्महत्या

गुमला : छेड़खानी से तंग आकर इंटर की छात्रा मेधा सिंह (17) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. वह गुमला सदर थाना क्षेत्र के फसिया पोढ़ाटोली की रहनेवाली थी. मेघा पंपापुर कॉलेज (पालकोट) में इंटर की छात्रा थी. परिजनों के अनुसार, दो मनचले चीकू और योगेश अक्सर मेघा से छेड़खानी करते थे. मंगलवार को […]

गुमला : छेड़खानी से तंग आकर इंटर की छात्रा मेधा सिंह (17) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. वह गुमला सदर थाना क्षेत्र के फसिया पोढ़ाटोली की रहनेवाली थी.
मेघा पंपापुर कॉलेज (पालकोट) में इंटर की छात्रा थी. परिजनों के अनुसार, दो मनचले चीकू और योगेश अक्सर मेघा से छेड़खानी करते थे. मंगलवार को उन दोनों ने मेघा को जबरन नशीला पदार्थ खिला दिया था. इससे आहत होकर मेघा ने बुधवार की देर रात अपने कमरे में फांसी लगा ली. परिजन जब उसके कमरे में गये तो उसे फंदा से लटका पाया. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी.
मृतका के पिता प्रदीप सिंह ने बताया कि गत मंगलवार को गुमला के बिरसा मुंडा पार्क के समीप रहनेवाला चीकू व बिशुनपुर प्रखंड निवासी योगेश ने रामनगर लिप्टस बगान में मेरी बेटी को जबरन नशीला पदार्थ खिलाकर मारपीट की थी.
इस घटना की जानकारी मेरे छोटे बेटे को पड़ोस के युवकों ने दी थी. उसने अपनी मां को उक्त घटना की जानकारी दी. उसी दिन रात में जब वह घर लौटे तो पत्नी ने मेघा के साथ हुए घटना की जानकारी दी. यह सुन वह रोने लगे. उन्हें रोता देख मेघा चुपचाप अपने कमरे में चली गयी. बुधवार को वह किसी काम से घर से निकले, तो मौका देख शाम को मेघा ने आत्महत्या कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >