पोड़ैयाहाट में रामकथा को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

सांस्कृतिक उत्साह के साथ 1001 कुंवारी कन्याओं ने यात्रा में लिया भाग, पांच दिन तक चलेगी कथा

पोड़ैयाहाट के डांड़े गांव में रामकथा के आयोजन को लेकर बुधवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. इस यात्रा का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता श्यामकांत यादव ने किया. शोभा यात्रा सिंहवाहिनी पंचवदन से प्रारंभ होकर सिंहेश्वर मंदिर तक गाजे-बाजे के साथ पहुंची. कार्यक्रम में मुख्य कथा वाचक पंडित रविशंकर ठाकुर रामकथा का वर्णन करेंगे. रामकथा बुधवार से शुरू होकर पांच दिनों तक चलेगी. कलश यात्रा में गोड्डा की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ. प्रभा रानी प्रसाद भी शामिल हुईं. कथा वाचक ने बताया कि रामकथा का उद्देश्य लोगों को राम के जीवन और उनके आदर्शों से अवगत कराना है. कथा में राम के जीवन के विभिन्न पहलुओं को विस्तार से बताया जाएगा, जिसमें उनके बचपन से लेकर राज्याभिषेक तक की कहानी शामिल है. कलश यात्रा का महत्व इस बात में है कि यह रामकथा के आयोजन की शुरुआत का प्रतीक है. यात्रा में शामिल लोग राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेते हैं. कथा के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष कमलेश्वरी चौधरी, कोषाध्यक्ष पंचानन मोदी, श्यामकांत कांत यादव, बिक्की कुमार, मनोज हजारी, काजल मिश्रा, सुबोध हजारी, रबेन सिंह, जयकांत सिंह, सचिव प्रकाश सिंह, दशरथ सिंह, दिवाकर मंडल, सुबोध मिश्रा, सियाराम यादव, प्रमोद कुमार पाठक, गुड्डू मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >