मजदूर आंदोलन को सफल बनाने के लिए मजदूरों का विश्वास जीतना आवश्यक : अर्जुन

राजमहल कोल परियोजना में संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित, 10 अगस्त के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने और श्रमिकों के अधिकारों पर चर्चा की गई।

राजमहल कोल परियोजना के ऊर्जानगर स्थित राजमहल हाउस में गुरुवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता यूनियन नेता अर्जुन महतो ने की. इसमें विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं नेताओं ने भाग लिया. बैठक में यूनियन नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए श्रम कोड तथा कोयला उद्योग से जुड़े विभिन्न श्रमिक मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए उन्हें संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना होगा. नेताओं ने यह भी कहा कि कोयला कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों के लिए 12वें वेतन समझौते को शीघ्र लागू किए जाने की आवश्यकता है. बैठक में बताया गया कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 10 अगस्त को देशभर की कोयला कंपनियों के मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. इसे सफल बनाने के लिए श्रमिकों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गयी.

धरना-प्रदर्शन की सफलता के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय

यूनियन नेताओं ने कहा कि किसी भी श्रमिक आंदोलन की सफलता के लिए मजदूरों का विश्वास जीतना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि राजमहल परियोजना में कार्यरत अधिकांश श्रमिक भूमि दाता परिवारों से जुड़े हैं और वे कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं. ऐसे में यूनियन नेताओं को श्रमिकों एवं रैयतों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करनी चाहिए, ताकि श्रमिकों का विश्वास संगठन पर बना रहे. बैठक में धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया. इस अवसर पर रामजी साह, बाबूलाल किस्कू, संदीप कुमार, राम सुंदर महतो, मिस्त्री मरांडी, रणधीर सिंह, शंकर गुप्ता, जयराम यादव, अहमद अंसारी, करीम अंसारी, प्रदीप पंडित, विघ्नेश्वर महतो, राकेश सिंह सहित कई यूनियन पदाधिकारी एवं श्रमिक उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >