मछिया सिमरड़ा पंचायत में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों और नालसा योजना की दी गयी जानकारी

डालसा के अध्यक्ष रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न पंचायतों में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में सदर प्रखंड के मछिया सिमरड़ा पंचायत के विभिन्न गांवों में कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम में डालसा की ओर से गठित टीम में पीएलवी इंतेखाब आलम, मार्था टुडू, बासुदेव मणी नंदन कुमार, बैजन्ती माला सहित अन्य सदस्य शामिल थे. टीम ने ग्रामीणों को नालसा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी. ग्रामीणों को बताया गया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना और खासकर ग्रामीण, दूरदराज तथा दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कानूनी रूप से सशक्त बनाना है. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और न्यायिक प्रक्रिया तक उनकी पहुंच आसान बनाना बताया गया. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए टीम से मार्गदर्शन प्राप्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >